शिवा सर्वांगीण विकास संस्थान की ओर से आज नगर परिषद स्थित आईएचएस कॉलोनी में जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। संस्था सचिव सीमा वर्मा ने बताया कि 2 दिन पूर्व संस्था द्वारा सर्वे कर 35 परिवारों को चिन्हित किया गया था। आज उन परिवारों को राशन सामग्री एवं मास्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था सदस्य तरनजीत कौर एवं राधा असनानी ने घर पर बनाए हुए मास्क लोगों में वितरित किए, साथ ही संस्था पदाधिकारियों ने लोगों को घर में ही रहने की अपील एवं सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया