जिला मुख्यालय पर आलनपुर में चमत्कार जी मंदिर परिसर में रहने वाले कर्मचारियों एवं लोगों ने कोरोना महामारी के चलते लागू लाॅकडाउन में भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए परेशानी गौमाता एवं पशुओं के लिए चारे पानी तथा पक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था की है।
मंदिर के व्यवस्थापक दीपक कुमार सौगानी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मन्दिर के बाहर नीम के पेड़ की छाया में गायों एवं पशुओं के लिए पानी की टंकी रखी गई है, जिसमें प्रतिदिन पानी भरवाया जाता है। साथ ही उनके लिए हरे चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में छत पर पक्षियों एवं बन्दरों के लिए पानी भरवाया गया है। अनाज की व्यवस्था की जा रही है। परिसर में पक्षियों के लिए परिण्डे भी बांधे गये हैं। इस कार्य में मन्दिर मैनेजर शनि जैन, पण्डित उमेश जैन शास्त्री, राजू माली, ओमप्रकाश योगी, प्रहलाद शर्मा, राधेश्याम योगी, रामलाल माली आदि सहयोग कर रहे हैं।

उन्होने सभी आम जन से अपने घरों पर एवं आस पास स्थित पेड़ों पर पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे लगाने, एवं उनके लिए पशुओं के लिए चारे व पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था करने की अपील भी की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया