Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे ने पत्रकार बीमा की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देश में व्याप्त कोरोना को कवर कर रहे पत्रकारों को सरकार की ओर 50 लाख की राशि का बीमा कवर कराने की मांग को लेकर इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला संगठन की ओर से जिला कलेक्टर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस प्रकार राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के दौरान आकस्मिक दुर्घटना घटित होने पर पचास लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है, ये बहुत ही सराहनीय कदम ओर जरूरी भी था, लेकिन इस केटेगरी में प्रदेश के पत्रकारों को शामिल नहीं किया गया है, जबकि प्रदेश के पत्रकार भी सरकारी कर्मचारियों की तरह बढ़-चढ़कर अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमण की खबरों को कवर कर रहे हैं।

IFWJ submits memorandum District Collector demanding journalist insurance
उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार द्वारा उन्हें किसी प्रकार के संसाधन भी मुहैया नहीं करवाए गए हैं। पत्रकार अपनी रिश्क के ऊपर सरकार व आम जनता की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि पत्रकारों का ध्यान रखते हुए उन्हें भी 50 लाख की राशि का बीमा मुहैया कराया जाए ताकि पत्रकार निश्चिंत होकर देश व राज्य की जनता के लिए निश्चिंत होकर अपनी सेवाएं दे सकें।
ज्ञापन देते समय संगठन जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के अलावा बजरंग सिंह राजावत, राजमल जैन, जितेन्द्र जैन, हरकचंद जैन, इंजिनियर जियाउल इस्लाम, सुरेन्द्र शर्मा, दिलीप पाटीदार, श्याम सुन्दर शर्मा, गिरिराज शर्मा, हेमेन्द्र शर्मा, गजानंद शर्मा, सुभाष मिश्रा सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !