Thursday , 23 April 2026
Breaking News

उज्ज्वला ग्राहकों को मुफ्त रिफिल के लिए अग्रिम राशि जारी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत पी.एम.यू.वाई. (उज्ज्वला) ग्राहकों को मुक्त एलपीजी योजना के तहत अप्रैल से जून 2020 तक तीन महीने की अवधि के लिए पीएमयूवाई लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी रिफिल देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लाभार्थियों को उनके खाते में अग्रिम राशि डाली गई है।
एलपीजी के जिला कार्डिनेडर अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि योजना एक अप्रैल 2020 से शुरू हुई हैं। जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 1,04,592 लाभार्थी है।
उन्होंने बताया कि पी.एम.यू.वाई. ग्राहकों के लिए अग्रिम सभी उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के बैंक खातों में अप्रैल माह की आर.एस.पी. (रीटेल सेल प्राइस) के बराबर अग्रिम राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। ग्राहकों के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उसका बैंक खाता चालू हो, अग्रिम राशि प्राप्त करने के लिए आधार बैंक से जुड़ा हो/बैंक खाता एलपीजी वितरक से जुड़ा हो। यदि ग्राहक को अग्रिम नहीं मिलता है, तो वह वितरक से सम्पर्क करेगा या विफलता के कारण का पता लगाने के लिए ओ.एम.सी. के हैल्पलाईन नम्बर पर काॅल करेगा और आधार लिंकेज आदि से संबंधित मुद्दों को ठीक करने के लिए बैंक से सम्पर्क करेगा।

Transfer advance amount free refill Ujjwala customers

उज्ज्वला ग्राहक आई.वी.आर.एस, एसएमएस, मोबाईल एप, व्हाट्सएप, पेटीएम आदि द्वारा अपने एलपीजी रिफिल की बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के लिए मोबाईल नम्बर का कम्पनी में रजिस्टर होना अनिवार्य नहीं है। परन्तु सिलिंडर प्राप्त करने व योजना का लाभ लेने के लिए सिलिंडर बुकिंग करना अनिवार्य है। रिफिल डिलीवरी लेने के लिए उज्ज्वला ग्राहक को उसके बैंक खातें में आई अग्रिम राशि के बराबर यानि एलपीजी सिलिंडर की प्रचलित आर.एस.पी. का भुगतान करना होगा। प्रति माह अधिकतम 1 मुफ्त रिफिल के लिए अग्रिम राशि दी जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !