Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ये कोरोना के योद्धा तो नहीं, लेकिन उनसे कम भी नहीं | इनके बिना नहीं जीती जा सकती जंग

कोरोना महामारी से निपटनें में डाॅक्टरों व नर्सिंगकर्मियों की अहम भूमिका होने से किसी भी हाल में इंकार नहीं किया जा सकता। हर हाल में वो सभी कोरोना योद्धा हैं जो दिन रात एक कर जिले के लोगों को कोरोना से संक्रमित होने से बचाने में लगे हुए हैं। इन सभी का एक ही लक्ष्य है कोरोना का खात्मा करना।
लेकिन इन सभी कर्मवीरों के पीछे कई ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी हैं जिनका काम व मकसद काफी बड़ा है लेकिन जग जाहिर नहीं होता। इनकी भी कोरोना की जंग लड़ने में अहम भागीदारी है। ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इनके बिना जंग को जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
जिले में चिकित्सा विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना अपनी टीम के साथ चैबीसों घंटे लगे हुए हैं। साथ ही संदिग्धों को क्वेरेंटाइन कर जिले भर के संदिग्धों को भलि प्रकार से मैनेज कर उन्होंन अपनी टीम के माध्यम से संभाला हुआ है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा का सुबह 8 बजे से देर रात 12 तो कभी 2 बजे तक काम करते हैं। सीएमएचओ के नेतृत्व में वे अपनी पूरी टीम को लीड करते हैं और जिले को संक्रमित होने से बचाने कि मुहिम में लगे हैं।

india lock down warriors Corona War won
जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल जिले में कोरोना को लेकर बनने वाली सभी प्रकार की रिपोर्टों का निर्माण, संधारण और राज्य स्तर तक सही व सटीक रिपोर्टों को निर्धारित प्रपत्र में भरकर भेजने का कार्यभार संभाल रहे है।
इसी प्रकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विभाग को उनके शस्त्र यानि सभी आवश्यक जांच सामग्री, सेनिटाइजेशन सामग्री जिले के बाहर से लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सीएमएचओ ने जिले के एमएमयू काॅर्डिनेटर राजेश शर्मा को दे रखी है। ऐसे में वे विभाग को इन सब सामग्रियों की आवश्यकता होने पर चैबीसों घंटे सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। सामग्री लाने के लिए इन्हें किसी भी वक्त बेवक्त भेजा जाए ये अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करते हैं।
कोरोना संबंधी फील्ड से सेक्टर, ब्लाॅक से आने वाली सभी रिपोर्टों को संकलित व संधारित कर रिपोर्टों को बनाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर नरेन्द्र कुमार शर्मा महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं।
खेमचंद मथुरिया, स्टोर कीपर विभाग में कोरोना से लड़ने के लिए आ रहे मास्क, सेनेटाइजर, हाइपोक्लोराइड, आवश्यक दर्वाइयां, साफ सफाई के सामान आदि गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं। जिले में कहीं से भी सामग्री की डिमांड आने पर उसे तुरंत वहां पहुंचाना इनका काम है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !