कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व इससे निपटने के लिए भामाशाह, सामाजिक संगठन सहित सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे है।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया द्वारा भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सिविल सोसायटियों एवं आमजन से संकट की इस घड़ी में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील से प्रेरित होकर आज आवासन मंडल निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राजेंद्र सामरिया व रामसहाय सामरिया ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार के माध्यम से 3100 व 2100 रुपए की राशि के चेक जिला राहत कोष में जमा करवाए।

कोरोना से लड़ने के लिए आमजन द्वारा किए जा रहे सहयोग की कलेक्टर ने सराहना करते हुए बताया कि आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति का छोटे से छोटा सहयोग भी सराहनीय है। उन्होंने आमजन द्वारा बढ़-चढ़कर दिए जा रहे सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया