Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बीमा योजना से वंचित रहते हैं, तो पत्रकार खुद जिम्मेदार होंगे

राज्य सरकार द्वारा लागू की गई 50 लाख रुपए की बीमा योजना में पत्रकारों को यदि सम्मिलित नहीं किया जाता है तो इसके जिम्मेदार भी खुद पत्रकार ही होंगे।
ये बात आई एफ डब्ल्यू जे प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में संगठन के दो हजार से ज्यादा सदस्य है, ये योजना भी स्वयं पत्रकारों के हितार्थ ही है। संक्रमण का खतरा रिपोर्टिंग, कवरेज, फोटोग्राफी के समय सबसे अधिक उन्हें ही है। इसके लिए मात्र उन्हें मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर/उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप में ज्ञापन सौंपना था, और यदि यह संभव नहीं हो पाता तो मुख्यमंत्री महोदय को मेल व ट्विट द्वारा आग्रह करने के लिए कहा गया था।

deprived insurance scheme journalists responsible ifwj corona virus update
राठौड़ ने कहा कि सवाई माधोपुर, राजसमंद, भरतपुर, बाड़मेर, पाली, फलौदी, बारां जिलों में लगभग शत-प्रतिशत और टोंक, करौली, धौलपुर, चुरु, जालोर, सिरोही जिला मुख्यालय पर तथा अन्य जिलों में कुछ उपखंड पर ज्ञापन सौंपे गए हैं। वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं। लेकिन जिला इकाइयों की निष्क्रियता समझ से परे है ?
संगठन के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को अपने अपने दायित्व को समझते हुए सक्रिय होकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। तभी राजस्थान प्रदेश में संगठन पत्रकारो की मांगों को पूरा करा पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों संगठन पदाधिकारियों से समय निकाल कर गंभीरता से विचार करने को कहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !