Thursday , 23 July 2026
Breaking News

सांसद ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से लिया जिले की स्थिति का फीडबैक

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कलेक्टर कक्ष में जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना वायरस के संबंध में जिले की स्थिति, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य उपायों के संबंध में फीडबैक लिया।
कलेक्टर पहाडिया ने बताया कि जिले से 1089 लोग अन्य प्रदेशों में जाएंगे। वहीं अन्य प्रदेशों से जिले में आने वाले लोगों के संबंध में सर्वे के साथ सूचना एकत्र की गई है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वालों की बार्डर पर सघन स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जिनमें सिम्पटम्स मिलेंगे या जो सस्पेक्टेड होंगे उन्हें संस्थागत क्वारंटाईन एवं जो सामान्य मिलेंगे उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाईन किया जाएगा। इसी प्रकार राज कोविड एप के माध्यम से उनको जीपीएस से जोड़कर माॅनिटरिंग भी की जाएगी। कलेक्टर पहाड़िया ने बताया कि जिले में पीपीई किट, इन्फ्रारेड थर्मामीटर सहित अन्य उपकरण व संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

MP took feedback collector sp Corona virus update
कलेक्टर पहाडिया ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक सामग्री उपलब्ध हैं। लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। सप्लाई चेन पूरी तरह से बनी हुई है। लाॅकडाउन की क्रियान्विति में लोगों की जागरूकता से पूरा सहयोग मिल रहा है।
कलेक्टर ने सांसद को बताया कि जिले में अब तक 31 हजार 299 ड्राई राशन किट एवं 2 लाख 64 हजार 414 तैयार भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है। जिसमें भामाशाहों का भी विशेष सहयोग रहा है। जिले में लगातार स्क्रीनिंग एवं सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। जिले में श्रम एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दिहाड़ी मजदूर एवं जरूरतमंदो को अनुग्रह राशि के रूप में एक हजार एवं पन्द्रह सौ कुल पच्चीस सौ रूपए का सहयोग 4 हजार 336 लोगों को दिया जा चुका है। कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद तथा एक मई से चना एवं सरसों की खरीद के संबंध में भी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि लोगों की जागरूकता एवं कोरोना वालंटियर्स के सहयोग से जिले में सभी व्यवस्थाएं माकूल बनी हुई है।
सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना ने चिकित्सकों की टीमों तथा लगातार स्क्रीनिंग करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। जिला रसद अधिकारी सौरभ जैन, आरएए बी.एल.रमन ने जरूरतमंद एवं खाद्य सुरक्षा योजना वाले परिवारों व अन्य को राशन का गेहूं एवं दाल वितरण के संबंध में जानकारी दी। सांसद ने जिले में सरकारी मशीनरी के आपसी सामन्जस्य एवं सहयोग से कार्य करने तथा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !