सवा पांच लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा कलेक्टर को

कोरोना वायरस की विपदा वाली घड़ी में भामाशाह बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे है। इसी कड़ी में पंचायत समिति सवाई माधोपुर के विकास अधिकारी राम अवतार मीना के नेतृत्व में पंचायत समिति कार्मिकों की ओर से जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को पांच लाख पच्चीस हजार छह सौ बाइस रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए दिया है। कलेक्टर पहाडिया ने कार्मिकों द्वारा संकट के इस समय पर बढ़-चढ़कर सहयोग देने की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की है। सहयोग राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष केविड 19 में भिजवाया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया