Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आज जिले में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिले में कोरोना का प्रसार नहीं हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आपसी समन्वय एवं लोगों के सहयोग से कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। लगातार सैंपलिंग करवाई जा रही है। आज मिली सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट में जिले में 6 कोरोना नए पॉजिटिव मरीज आए है। नए 6 कोरोना पॉजिटिव समेत जिले में अब तक कुल 16 कोरोना मरीज दर्ज किए गए है। राहत की बात यह है कि कुल 16 पॉजिटिव में से आठ रिकवर हो चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3014 सैंपल लिए गए है, जिनमें से 2961 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 53 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में बुधवार की रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए है। जिनमें से चार उपखंड क्षेत्र बामनवास के तथा दो उपखंड क्षेत्र गंगापुर के है। उन्होंने बताया कि बामनवास उपखंड में एक सुकार काए दो सिंगटोली (सुकार) के है जिनमें से एक दो माह की बच्ची है, एक पॉजिटिव बरनाला से है। इसी प्रकार गंगापुर उपखंड में से एक मिर्जापुर का तथा दूसरा उप जिला अस्पताल गंगापुर का कार्मिक है। नए पॉजिटिव मिले मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री एवं ट्रेवल हिस्ट्री ट्रेस की जा रही है।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए है। जिनमें से आठ रिकवर हो चुके है। एक की मृत्यु हो गई, शेष 7 जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज है। नए आए कोरोना पॉजिटिव को जयपुर भिजवाया जा रहा है।

Today, 6 corona positives found Sawai madhopur
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि नए कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के निवास क्षेत्र में जीरो मॉबिलिटी निषेधाज्ञा लागू करने तथा कंटेनमेंट के लिए सभी उपाय करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्वारंटाईन सेंटरों पर खाने, पीने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं माकूल है।
जिला कलेक्टर पहाडिया ने लोगों से धैर्य एवं संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई भी बाहर से आए व्यक्ति के बारे में तुरंत जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सबको सजग, सतर्क, सावधान एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। कोरोना रूपी अदृश्य शत्रु से लड़ाई को जीतने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें, बार बार साबुन से हाथ धोएं, सेनिटाइजर का प्रयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !