Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लाॅकडाउन के दौरान धुम्रपान सामग्री विक्रय करने के आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी द्वारा लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुये धुम्रपान सामग्री के खिलाफ कार्यवाही करने, व लॉकडाउन की पालना करने के संबंध में दिये निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव व पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार सीओ सिटी के निकट सुपरविजन मे मन थानाधिकारी शैतान सिंह
उ.नि. मय कानि. रामरुप कानि., रवीन्‍द्र कानि. मय चालक वीरेन्‍द्र कानि. ने अनिल कुमार उर्फ चेंटा पुत्र मंगतीलाल निवासी मुनीमो का बाग वजीरपुर की दुकान व गोदाम पर दबिश दी। मुल्जिम के गोदाम व दुकान से चार पैकेट विमल मय मसाला, तीन पैकेट नटराज, तीन पैकेट सफल, तीन पैकेट स्‍वागत, 2 पुडा बाबू छाप बीड़ी के मिले तथा बताया कि बाकी जर्दा गुटखा बीड़ी गोदाम मे होना बताया, जिनको हमरा लेकर गोदाम को चैक किया तो संजय छाप जर्दा 14 पैकेट, तानसेन जर्दा 10 पैकेट, 1 पैकेट सफल छाप जर्दा, 24 पैकेट गोल्‍डमोहर, 16 पैकेट गोल्‍ड मोहर जर्दा मसाला, गोल्‍ड फ्लैग सिगरेट 43 पैकेट मिले। जिनको तीन बोराे मे भरकर मौके पर ही बोरो का बजन किया तो कुल बजन 40.360 किग्रा है। जिस पर मुकदमा नं. 71/20 धारा 188, 269, 270 आईपीसी, 9/11 राजस्थान धूम्रपान अधि. 2000 व धारा 51 आपदा प्रबंधक अधिनियम 2005 मे दर्ज कर तफ्तीश भरत सिंह एएसआई के जिम्मे की गयी।

Arrested selling smoking Tobacco material lockdownइसी प्रकार भरत सिंह एएसआई मय धर्मेन्द्र सिंह हैड कानि. मय संजय कुमार कानि. मय सत्यप्रकाश कानि. मय प्राइवेट जीप के मुकेश उर्फ पिन्टू पुत्र मंगतीलाल निवासी मुनीमो का बाग वजीरपुर थाना वजीरपुर की दुकान अग्रवाल धर्मशाला के पास वजीरपुर मे दबिश दी गयी तो दुकान से सफल तम्बाकू प्रीमियम मधुबल के 28 पैकेट मिले जिनका कुल बजन 12 किग्रा है। जिस पर मुकदमा नं. 72/20 धारा 188, 269, 270 आईपीसी, 9/11 राजस्थान धूम्रपान अधि. 2000 व धारा 51 आपदा प्रबंधक अधिनियम 2005 मे दर्ज कर तफ्तीश जगदीश सिंह हैड कानि. के जिम्मे की गयी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !