Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

1296 प्रवासी श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन पूर्णियां के लिए हुई रवाना

जिले के निकटवर्ती जिलों बारां, टोंक, कोटा, करौली एवं बूंदी ज़िलों में फंसे 1296 प्रवासी श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन आज शनिवार को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से बिहार के पूर्णियां के लिए रवाना हुई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बारां, बूंदी व टोंक जिले में फंसे 1296 प्रवासियों को बसों के माध्यम से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर लाया गया। यहां सघन स्क्रीनिंग एवं जांच के बाद प्रवासियों को ट्रेन में बिठाया गया। प्रवासियों की स्क्रीनिंग से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की रेलवे के एडीआरएम विनीत पांडे, सीनीयर डीसीएम कोटा विजय प्रकाश, टोंक के जिला परिषद सीईओ नवनीत कुमार, जयपुर से आए अतिरिक्त कमिश्नर आनंदी लाल, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, प्रशिक्षु आरएएस रूबी अंसार ने रेल के डिब्बों के सेनिटाइज किए जाने से लेकर, प्रवासियों को बिठाने, भोजन, पानी सहित अन्य सामग्री प्रदान करने व समस्त व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। प्रवासियों को खाने के पैकेट, सेनिटाइजर, मास्क, पानी आदि भी उपलब्ध करवाए गए।

Special train migrant workers started bihar
रेलवे के डीसीएम ने बताया कि ट्रेन को पूर्णियां के लिए रवाना किया गया है। शाम का भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री यात्रियों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। सुबह का नाश्ता एवं लंच रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
टोंक, बारां, बूंदी, कोटा, करौली प्रशासन की ओर से अधिकारियों की टीम ने लगातार जुटकर प्रवासियों को रेलवे स्टेशन तक लाने तथा उन्हें रवाना करने के लिए सभी व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !