जीएसटी के तहत टीडीएस कटौती एवं आॅनलाईन यात्रा बिल प्रस्तुतिकरण के संबंध में जिले के आहरण वितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 22, 23 एवं 29 जून को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
कोषाधिकारी सवाई माधोपुर ने बताया कि 22 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कोषालय सवाई माधोपुर के आहरण-वितरण अधिकारी (शिक्षा विभाग के अतिरिक्त) जिला परिषद सभागार सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक कोषालय सवाई माधोपुर के आहरण-वितरण अधिकारी (केवल शिक्षा विभाग) जिला परिषद सभागार सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी प्रकार 23 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उपकोषालय खण्डार व चौथ का बरवाड़ा के समस्त आहरण वितरण अधिकारी जिला परिषद सभागार सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपकोषालय बौंली एवं मलारना डूंगर के समस्त आहरण वितरण अधिकारी जिला परिषद सभागार सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी प्रकार 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उपकोषालय गंगापुर सिटी के समस्त आहरण-वितरण अधिकारी पंचायत समिति गंगापुर सिटी के मीटिंग हाॅल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपकोषालय बामनवास के समस्त आहरण-वितरण अधिकारी पंचायत समिति गंगापुर सिटी के मीटिंग हाॅल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया