बीजेपी के नवगठित ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के पहली बार सवाई माधोपुर आगमन पर ओबीसी मोर्चा जिला शाखा सवाई माधोपुर ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भड़ाना ने बजरिया में स्थित गौतम आश्रम में मोर्चा के नवमनोनीत जिला मंडल के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार देश के अंदर सर्वाधिक जनसंख्या रखने वाली 82 जातियों के समूह जिनकी जनसंख्या लगभग 60 प्रतिशत है, ऐसे बड़े ओबीसी वर्ग को मोर्चा के रूप में गठित कर ऐतिहासिक रूप से जोड़ने का काम किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए सरकारी योजनाएं दी हैं। जिन्हें अंतिम छोर तक पहुँचाने की जरूरत है। बैठक में अन्य कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीना सहित कई लोग मौजूद रहे।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया