Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 जागरूकता अभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ किया।
सरकारी सूत्रों के अनुसार उन्होंने कोरोना जागरूकता रथ को रवाना किया, सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग द्वारा कोरोना जागरूकता के लिये प्रकाशित मुख्यमंत्री के संदेश, पोस्टर, पम्फलेट आदि का विमोचन किया, उपस्थित लोगों को इस जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया तथा कोरोना जागरूकता की शपथ दिलवाई।
प्रभारी मंत्री ने अभियान का उद्देश्य बताते हुये कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़-भाड़ से दूर रहने की भावना को अंगीकार करने के लिये आमजन को जागरूक करना है। जिले के प्रत्येक गांव-ढाणी, मौहल्ले और वार्ड तक इस संदेश को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कोरोना के केस कम नहीं हुये हैं बल्कि बढ़ रहे हैं लेकिन आजीविका बचाना भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिये लाॅकडाउन में छूट दी गई है लेकिन इस छूट के दौरान हमें पहले से भी ज्यादा सावधान रहना है। बाहर निकलते समय मास्क पहने, बार-बार हाथ धोयें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, दो गज की दूरी रखें तथा बेवजह भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न जायें।

Minister in charge left flag awareness chariot
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस महामारी का प्रशंषनीय ढंग से मुकाबला किया है। एक ओर दिल्ली सरकार ने बाहर के बीमारों का इलाज करने से मना कर दिया, हमारी सरकार ने दूसरे प्रदेशों के बीमार की कोरोना जाॅंच का ऑफर दिया है। आपदा के समय यह भावना ही महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार ने वित्तीय सहयोग नहीं दिया, कोरोना के कारण राज्य के राजस्व कलेक्षन कम हो गये लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना नियंत्रण, राजस्थान के तथा दूसरे प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों को राहत देने में धन की कोई कमी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि विपदा के इस समय में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सभी कोरोना वारियर्स, भामाशाहों ने उल्लेखनीय कार्य कर जिले को काफी हद तक इस महामारी से बचाया है।
खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने बताया कि जिले के आम आदमी ने 3 महीने त्याग तपस्या के साथ इस महामारी का मुकाबला किया है। अब सावधानी कम कर इस त्याग तपस्या को व्यर्थ न जाने दें। खुद को तो जागरूक करें ही, अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी सोशल डिस्टंसिंग और मास्क लगाने को लाइफस्टाइल में शामिल करने के लिये समझायें। उन्होंने सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन की पालना करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रभारी सचिव श्रेया गुहा, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, जिला परिषद एसीईओ रामचन्द्र मीणा, एसीएम वर्षा मीणा, कोरोना वॉरियर्स भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !