Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के संबंध में बैठक हुई आयोजित

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेशों की समयबद्ध पालना के संबंध में जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में आज मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास कर पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेशों के अनुसार क्रियांविति रिपोर्ट हर 15 दिन में भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक से अनुपस्थित रहने वाले नगर परिषद आयुक्त, गंगापुर को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने एडीएम को दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने सोलिड वेस्ट, बायो वेस्ट मेनेजमेंट के संबंध में प्रगति समीक्षा की। उन्होंने शहर में पानी के निकास के संबंध में नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के उप वन संरक्षक को एनजीटी के निर्देशों के अनुसार संबंधित विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Meeting held relation National Green Tribunal
बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारी को जलाशयों से पानी के सैंपल लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, जिला परिवहन अधिकारी को ध्वनि, वायु प्रदूषण के संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने बैठक में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश में वर्णित बिन्दुओं का गहन अध्ययन कर आपसी समन्वय से इसकी कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में सूरवाल डंपिंग यार्ड के संबंध में प्रगति रिपोर्ट लीए प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। घर-घर कचरा संग्रहण तथा खतरनाक अपशिष्ट संग्रहण के संबंध में निर्देश दिए। होटल इकाईयों से उत्पन्न कचरा निस्तारण के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को समन्वय बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जैव विविधता समिति की बैठक के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिये एवं पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी जयराम पांडे, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित संबंधित लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !