Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बारिश से मिली गर्मी से राहत | कृषि कार्य में आई तेजी

इन दिनों सम्पूर्ण जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बारिश के मौसम में चिलचिलाती धूप से उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। आज शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है।
दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश होने से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गये। बारिश के साथ ही कृषि कार्यों में भी तेजी आ गई है।

Relief heat rain Boost agricultural work
बौंली उपखंड के बागडोली कस्बे में तेज हवा चलने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। थोड़ी देर बाद बरखा रानी खूब जमकर बरसीं। झमाझम हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा बारिश ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार से बारिश होती रहे, तो उनकी सिंचाई संबंधी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। किसान पंप के सहारे कृषि कार्य कर रहे थे। जिससे उनकेे लागत खर्च काफी बढ़ गए थे। आसमान की तरफ नजरें गड़ा, किसानों को कुुुछ हद तक राहत मिली है।
वहीं बामनवास कस्बे के पट्टी कलां में थोड़ी सी बारिश होते ही मेन मार्केट में नालिया उफान मारने लगी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विकास अधिकारी घनश्याम मीणा से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पट्टी कला और पट्टी खुर्द में शनिवार से सफाई व्यवस्था सुचारू करवा दी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !