Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आमजन विकास समिति ने सौंपा ज्ञापन

बामनवास कस्बे में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को लेकर आमजन विकास समिति के लोगों ने पैसे बरामद करने तथा चोरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

Aamajan vikas samiti submitted memorandum
इस घटना की कठोर निंदा करते हुए आमजन विकास समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा थाना बामनवास में एकत्रित होकर थानाधिकारी नरेश मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि 26 जून को सराय निवासी एकता मीणा अपने पिता रमेश चंद्र मीणा के साथ बामनवास एसबीआई बैंक से पैसे निकलवाने आए थे। पैसे निकलवाने के कुछ ही देर बाद गांव की तरफ जाने वाली जीप में बैठी एकता के पर्स से बाइक सवार लुटेरे दिनदहाड़े 40 हजार की नगदी लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। वारदात को 3 दिन गुजर जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग तक नहीं लगा।
ज्ञापन देने वालों में आमजन विकास समिति के विनोद कुमार मीणा संयोजक, अध्यक्ष हरिमोहन केदार लाल मीणा, महासचिव देशराज, लव कुश, रमेश, सतीश काकरवाल, जीवन राम पूर्व सरपंच श्याम लाल मीणा, एबीपी से जुड़े मनीश बामनवास, कमलेश मीणा, बन्नू मीना, बंशीधर मीणा, अमित कुमार मीणा, अरविंद कुमार मीणा, मुकेश लोदवाल, गणेश कुमार मीणा, भीम सिंह मीणा, नमो नारायण पांचाल, प्रकाश सैनी, अभिशेक मीणा, सफीपुरा इत्यादि लोग शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !