Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

डॉक्टर्स डे पर प्रदेश में 108 चिकित्सा भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान को मेडिकल साइंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हम सरकारी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को लगातार मजबूत कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राजस्थान कोरोना जैसी महामारी से सफलता से लड़ पा रहा है। कोरोना संक्रमण से रिकवरी होए मृत्यु दर को नियंत्रित करना हो या जांच सुविधाएंए सभी मापदंड़ों पर राजस्थान देश में अव्वल पायदान पर खड़ा है।

गहलोत बुधवार को ड़ॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108 चिकित्सा संस्थानों के भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 171 करोड़ की लागत से 94 कार्याें का लोकार्पण तथा 20 करोड़ रूपए से 14 कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हमने कोरोना जैसी चुनौती का सामना किया है। इस महामारी ने हमारी जीवनशैली एवं खान-पान में बदलाव के साथ ही जीवन के प्रति दृष्टिकोण को भी बदल दिया है। अब हमारी प्राथमिकता यह है कि आर्थिक गतिविधियां कैसे पटरी पर आएं, क्योंकि जीवन के साथ-साथ आजीविका भी बेहद जरूरी है।

गहलोत ने कहा कि कोरोना की चुनौती को हमने अवसर के रूप में बदला है। हम प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मॉड़ल सीएचसी बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जाने की जरूरत ना पड़े। उन्हें अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल जाएं।

Inauguration foundation stone 108 medical buildings rajasthan Doctor's Day

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है, जिसने कोरोना काल में इतने व्यापक स्तर पर हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। मार्च के महीने में जब कोरोना का पहला केस आया था तब हमारी टेस्ट क्षमता शून्य थी, जो हमारे सतत प्रयासों से आज बढ़कर 40 हजार प्रतिदिन पहुंच गई है। पड़ोसी राज्यों को भी हमने राजस्थान में 5 हजार टेस्ट प्रतिदिन तक करवाने की पहल की है।

गहलोत ने डॉक्टर्स डे पर प्रख्यात चिकित्सक स्व. डॉ. बीसी राय का स्मरण किया। उन्होंने प्रदेश के चिकित्सकों को इस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना वॉरियर्स के रूप में चिकित्सक समुदाय ने उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में माइक्रो मैनेजमेंट के साथ जो काम हुआ है, उसे पूरे देश में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हुए लोकार्पण से प्रदेशवासियों को इन भवनों का लाभ मिल सकेगा साथ ही आने वाले समय में हम और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे पाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भी राजस्थान ने गुड गवर्नेंस का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने कहा कि विभाग को मानवीय एवं भौतिक संसाधनों को मजबूत करने में राज्य सरकार से लगातार भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया, विशिष्ट सचिव एनएचएम नरेश ठकराल, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !