Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आधार नम्बर की राशन कार्ड से सीडिंग कर छीजत जीरो करने का लक्ष्य

“वन नेशन वन राशनकार्ड” योजना लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी राज्य या जिले में प्रवास करता है तो नया राशन कार्ड बनाने की जगह पुराने राशन कार्ड से ही राशन ले सकेगा। आगामी 31 मार्च तक यह योजना पूर्ण रूप से लागू हो जायेगी जिसकी तैयारियां जिले में जोरों पर है।
एक ही व्यक्ति के 2 राशन कार्ड बनाने या 2 जगह से राशन उठाने के मामलों पर भी जिला प्रशासन गम्भीर है। इसके लिये राशन कार्ड के आधार से सीडिंग का कार्य प्रगति पर है। जिला कलेक्टर नन्नुमल पहाड़िया ने बताया कि जिले में एनएफएसए के कुल चयनित 936529 व्यक्तियों में से 343589 लाभार्थियों के आधार नम्बर राशनकार्ड में सीडेड नहीं है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों को खाद्य सामग्री का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन पश्चात किया जा रहा है।

Target zero seeding Aadhar number ration card
रैण्डमली जॉंच में सामने आया है कि राशनकार्डों में कुछ ऐसे व्यक्तियों के नाम भी जोड़ दिये गये हैं, जो वास्तविक रूप से अस्तित्व में नहीं है व उनके आधार नम्बर की सीडिंग भी नहीं करवाई गयी है। कुछ उपभोक्ताओं ने दोहरे राशनकार्ड बनवाकर एक राशनकार्ड में परिवार के एक सदस्य का आधार कार्ड जुड़वाकर राशन सामग्री प्राप्त कर रहे हैं, वही परिवार के दूसरे सदस्य का आधार कार्ड अन्य राशनकार्ड में जुड़वाकर वहां से सामग्री प्राप्त कर रहे हैं। राशनकार्ड में दर्ज बोगस सदस्यों के नाम हटाये जाने एवं दोहरे राशनकार्ड से गेंहू उठाव को रोकने के लिये प्रत्येक राशनकार्ड में दर्ज समस्त सदस्यों के आधार सीडिंग करवाया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी, सभी उपखण्ड अधिकारियों, बीडीओ, तहसीलदार और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी को निर्देश दिये हैं कि अभियान चलाकर शत प्रतिशत सीडिंग सुनिश्चित करें। समस्त उचित मूल्य दुकानदार राशन लेने आये उपभोक्ता को अवगत करायें कि उनके राशनकार्ड में दर्ज समस्त सदस्यों की सीडिंग 31 जुलाई से पूर्व करवाना सुनिश्चित करें।a

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !