Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सूचना केन्द्र में कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र सभागार में जिला स्तरीय कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा अन्य अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और आमजन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इसका अवलोकन किया।
इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में राज्य में प्रभावी कोरोना नियंत्रण, “कोई भूखा न सोये”, “कोई पैदल न चले”, प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिये किये प्रभावी प्रयास, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दी गई आर्थिक सहायता, कोरोना जागरूकता अभियान, अस्थि कलश यात्रा, मूक पशु-पक्षियों को दाने-पानी की व्यवस्था की सफलता को दर्शाया गया है। चित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी में राज्य और जिले में टीम भावना से किये गये कार्यों और नवाचारों को दर्शाकर आमजन को 2 गज दूरी रखने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थान पर न थुंकने, कोरोना के लक्षण दिखने पर छिपाने के बजाय सीधे चिकित्सकीय सलाह लेने, स्वस्थ जीवन शैली को आदत बनाने की अपील की गई है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना जागरूकता संदेश केु्लैक्स के पास खडे होकर बड़ी संख्या में आगंतुकों ने सेल्फी ली।

Corona awareness exhibition inaugurated at the information center Sawai Madhopur
जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनी में लगे एक-एक चित्र का गौर से अवलोकन किया तथा इसे सराहा। उन्होंने निर्देश दिये कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस प्रदर्शनी का अधिकतम लोगों को अवलोकन करवाया जाये। इसके लिये विभिन्न विभागीय अधिकारी अपने टारगेट समूह से सम्पर्क करें जैसे श्रम कल्याण अधिकारी श्रमिकों, परिवहन विभाग चालक, परिचालक, शिक्षा विभाग विद्यार्थियों और शिक्षकों से सम्पर्क कर प्रदर्शनी देखने के लिये प्रोत्साहित करें। प्रदर्शनी में प्रोजक्टर के माध्यम से राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना बचाव और जगारूकता के लिये जारी वीडियो फिल्म, शोर्ट फिल्म, जिंगल्स का प्रसारण किया जा रहा है जिसे प्रथम दिन दर्शकों ने बहुत सराहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरोना जागरूकता अभियान के 2 प्रमुख उद्देश्य हैं और ये दोनों आपस में जुड़े हुये हैं। एक ओर लोगों को कोराना के प्रति अधिक सावधान रहने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने का संदेश है, वहीं दूसरी ओर कोरोना के प्रति डर को निकाल कर हल्के से लक्षण मिलते ही चिकित्सकीय सलाह लेना है। समय पर कोरोना का पता चल जाये तो रिकवरी के बहुत बढ़िया चांस होते हैं। इस जागरूकता प्रदर्शनी में यही संदेश दिया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जिला परिषद सीईओ और जागरूकता अभियान के सहायक जिला प्रभारी सुरेश कुमार, सहायक कलक्टर वर्षा मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का 31 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं। अवलोकन के साथ ही सभी आगंतुकों को सुजस पत्रिका, कोरोना जागरूकता सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है जिसे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने प्रकाशित करवाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !