Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एनवाईके वाॅलंटियर्स ने देखी कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी

राज्यव्यापी कोरोना जागरूकता अभियान के तहत सूचना केन्द्र में चल रही कोरोना जागरूकता जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को नेहरू युवा केन्द्र के वाॅलंटियर्स, विद्यार्थियों एवं आमजन ने अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी को कोरोना जागरूकता की दिशा में सही समय पर सही कदम बताया।
महाविद्यालय एवं अन्य स्थानों से आए आगंतुकों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की सुजस तथा इसी विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रकाशित कोरोना जागरूकता साहित्य की निःशुल्क प्रतियॉं वितरित की गई।

NYK volunteers see corona awareness exhibition

प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए आगन्तुकों ने प्रदर्शनी को उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इसका अवलोकन कर संदेशो को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। प्रदर्शनी में दिखाये संदेश 2 गज दूरी, मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने, बार-बार हाथ धोने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सवाई माधोपुर समेत पूरे राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिये किये गये कार्य, अभिनव नवाचार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प “कोई भूखा न सोये” और “कोई पैदल न चले” की अक्षरशः पालना के लिये किये गये महती कार्य, दूसरे राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने और राजस्थान के प्रवासी श्रमिकों को बाहर से लाने के लिये किये गये प्रसास, उनके खाने-पीने, क्वारेंटाइन, स्क्रीनिंग के लिये किये कार्य, राज्य के प्रवासी श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर अन्य लोगों को निःशुल्क गेहूं और चना दाल वितरण, नगद सहायता, कोरोना पॉजिटिव के बेहतरीन उपचार, अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत कम मृत्यु दर तथा बहुत अधिक रिकवरी दर की सफलता को प्रदर्शनी में आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रर्दशनी में प्रोजक्टर के माध्यम से कोरोना जागरूकता सम्बंधी लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और जिंगल का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !