Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दोपहर 2 बजे सीएम गहलोत फिर आ सकते राजभवन, संशोधित कैबिनेट प्रस्ताव के साथ विस सत्र बुलाने की करेंगे मांग

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज एक बार फिर दोपहर 2 बजे राजभवन पहुंचने की संभावना है। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार सीएम गहलोत इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर संशोधित कैबिनेट प्रस्ताव के साथ विधानसभा सत्र बुलाने की मांग करेंगे।

 

CM Gehlot may visit Raj Bhavan again at 2 pm, will demand to call a Vis session with revised cabinet proposal

मुख्यमंत्री आज फिर कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे:-

वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री आज फिर कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा का सत्र बुलाकर बहुमत परीक्षण कराने की मांग को लेकर अभी एक दिन पहले ही सीएम गहलोत ने राजभवन में विधायकों की परेड कराई थी। कैबिनेट की बैठक के साथ ही सीएम गहलोत विधायकों के साथ भी चर्चा कर सकते हैं।

मंत्रिमंडल आज ही जवाब राज्यपाल को भिजवाएगी:-

राज्यपाल की तरफ से पूछे गए छह बिन्दुओं पर गहलोत कैबिनेट में देर रात तक मंथन चलता रहा। ऐसे माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल आज ही जवाब राज्यपाल को भिजवाएगी। ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सीएम गहलोत अपना जवाब तैयार करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आज पूरे राज्य में हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही है।

सीएम और राज्यपाल अपने-अपने स्टैंड पर कायम:

दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र अपने-अपने स्टैंड पर कायम है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाया जाए ताकि वो अपना शक्ति प्रदर्शन कर पाएं। वहीं राज्यपाल की दलील है कि उन्हें किसी फैसले पर पहुंचने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। इसी के चलते शुक्रवार देर रात तक सीएम अशोक गहलोत अपने विधायकों के साथ मीटिंग करते रहेए और कानूनी विकल्पों और सियासी हथियारों पर गंभीर मंत्रणा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !