Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कब्रिस्तान भूमि से अतिक्रमण नहीं हटने से समाज के लोगों में रोष

बौंली उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी आम जनता पर भारी पड़ रही है। सरकार के आमजन को राहत देने के बार-बार निर्देश के बाद भी लोगों को अपने छोटे से काम के लिए प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगाना आम हो चला है। ऐसे में इस क्षेत्र का नागरिक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है तथा काम नहीं होने से राज को कौंसता नजर आता है।

Bonli people angry society non-removal encroachment graveyard

एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें कब्रिस्तान की भूमि से प्रभावशाली का अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर संबंधित शिरानी पठानान समाज के लोग करीबन ढाई साल से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कब्रिस्तान की भूमि से अभी तक अतिक्रमण नहीं हट पाया। बार-बार की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 17 फरवरी को मौके पर पहुंच कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटाने का प्रयास शुरू किया तो थोड़ी ही देर में जेसीबी मशीन के जवाब देने से स्थिति जस की तस बनी रह गई। मौके पर गया पुलिस प्रशासन का अमला अतिक्रमण हटाए बिना संबंधित समाज के लोगों को बाद में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन देकर लौट आया। इस बात को करीबन 5 माह निकल गए लेकिन अभी तक प्रशासन ने उक्त भूमि से पुनः अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं किया जबकि संबंधित समाज के लोग स्थानीय तहसीलदार को इस बारे में कई बार अवगत करा चुके। परेशान होकर उन लोगों ने अब 9 जुलाई को संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी को उक्त कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए हस्ताक्षरित ज्ञापन भेजे हैं लेकिन इस मामले को भी 20 दिन गुजर गए अभी तक कहीं से कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। स्थानीय मुस्लिम समाज के शिरानी पठान समाज के मेहताब, मुन्ना, नईम खान, शकील, कल्लू आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि खसरा नंबर 1032 कि उनके कब्रिस्तान भूमि पर कुछ लोगों ने स्थाई अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रखा है जिसको लेकर समाज के लोग करीबन ढ़ाई साल से हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पा रहा। जब प्रशासन अतिक्रमण हटाने गया तो जेसीबी मशीन ने जवाब दे दिया उसके बाद से स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि 5 माह का समय निकल जाने के कारण अतिक्रमी के हौसले बुलंद हो गए तथा जो थोड़ा बहुत अतिक्रमण 17 फरवरी को प्रशासन ने जेसीबी मशीन से हटाया था उस पर अतिक्रमी ने पुनः अतिक्रमण कर लिया है। अतिकर्मी के बढ़ते हौंसलो को देख समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने भेजे ज्ञापन में स्पष्ट बताया कि समय रहते कब्रिस्तान भूमि के अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो शांति भंग हो सकती है। ऐसी स्थिति में समय रहते उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि संबंधित समाज के लोगों को राहत मिल सके। इस मामले को लेकर जब स्थानीय तहसीलदार कमल पचोरी से जानकारी लेनी चाही तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए सिर्फ यह कहते नजर आए कि यह चरागाह भूमि हैं यह किसी के नाम अलाटमेंट नहीं है हम यहां से सभी का अतिक्रमण हटाएंगे लेकिन कब हटाएंगे इसका कोई स्पष्ट जवाब उनके पास नहीं था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !