Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उद्यमियों की समस्याओं का समय पर समाधान करें

उद्योग सम्बंधी विवाद एवं शिकायत निवारण जिला स्तरीय समिति की बैठक गुरूवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में गंगापुर के रीको क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत का मामला उठा। इस पर जिला कलेक्टर ने नगरपरिषद आयुक्त को मरम्मत करवा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये। सवाई माधोपुर रीको क्षेत्र के अध्यक्ष जगदीश जोशी ने जेवीवीएनएल के स्थानीय अधिकारियों द्वारा मनमानी कर स्थानीय उद्यमियों को परेशान करने का आरोप लगाया तथा कहा कि मनमाने तरीके से कनेक्शन काटने के कारण सैंकडो मजदूर बेरोजगार हो गये हैं। इस पर जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ को जाँंच करने तथा शिकायत सही मिलने पर दोषी अधिकारी के विरूद्ध चार्जशीट पेश करने के निर्देश दिये।

Timely solve problems of entrepreneurs

लाॅकडाउन के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में पूर्ण क्षमता से गतिविधियाॅं संचालित न होने तथा खाली पड़े प्लाॅटों को मैरीज लाॅन के रूप में संचालित करने की मांग पर जिला कलेक्टर ने बताया कि यह राज्य सरकार के लेवल का नीति सम्बंधी मामला है। खैरदा औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण में जिला कलेक्टर ने मरम्मत कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। बैठक में एडीएम बीएस पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक चन्द्रमोहन गुप्ता, रीको रीजनल मैनेजर बीएल मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !