Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिवाड़ के अजय ने आईएएस में प्राप्त की 12वीं रैंक

लक्ष्य प्राप्ति की धुन पक्की हो तो गांव की गली से भी कदम शिखर की ओर बढ़ सकते हैं। चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के शिवाड़ कस्बे के मनोज जैन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट 20 अभ्यर्थियों में से बारहवां स्थान हासिल कर यह लक्ष्य प्राप्त किया है। क्षेत्र में मंगलवार को इस समाचार प्राप्ति के बाद मिठाई बांट खुशी का इजहार किया है।

Ajay got 12th rank in IAS Sawai Madhopur Rajasthan

मनोज जैन के परिवार की पृष्ठभूमि साधारण है, पिता विनोद कुमार जैन (टापुर वाले) मोटर पार्ट्स की दुकान करते हैं जबकि माता संजू जैन एक साधारण गृहणी है। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े मनोज ने कक्षा एक से कक्षा 10 तक की शिक्षा शिवाड़ के सरकारी सीनियर स्कूल से प्राप्त की। उनके शिक्षक रहे रामजीलाल मीणा के अनुसार बालक मनोज शुरू से ही प्रतिभावान रहा है। यहां से परीक्षा उत्तीर्ण कर आईटी क्षेत्र में जाने के लिए कोटा कोचिंग करने चला गया। अजय जैन ने पिछले साल इसी परीक्षा में 141 वी रैंक हासिल की थी। अभी अजय आईपीएस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसी दौरान आईएएस परीक्षा का परिणाम आ गया जिसमें उसने यह स्थान प्राप्त कर अपने लक्ष्य के शिखर को छू लिया।
अजय की इस सफलता पर घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच गीता देवी, शिवाड़ समाज जयपुर के अध्यक्ष अजित जैन, महामंत्री हरीश पाराशर और कोषाध्यक्ष नवल जैन सहित समाज सेवी माणक चंद जैन, कुमुद जैन, महेश जैन आदि ने अजय को बधाई दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !