यूपीएससी के रिजल्ट में शिवाड़ कस्बे के निवासी अजय जैन पुत्र विनोद कुमार जैन (टापुर वाले) को टॉप 20 में 12 वां स्थान प्राप्त करने पर कस्बे के लोगों ने बधाई दी है।
अजय की सफलता से आसपास का क्षेत्र सहित जिले के युवाओं में खुशी है। लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से अजय को बधाइयां दे रहे हैं। अजय जैन ने पिछले साल इसी परीक्षा में 141 वी रैंक हासिल की थी। अभी अजय उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे है। अजय के पिता इंजन पार्ट्स की शिवाड़ में ही दुकान करते है और माता संजू जैन गृहणी है। चार भाई बहिनो में अजय सबसे बड़े है।

अजय की इस सफलता पर घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच गीता देवी, शिवाड़ समाज जयपुर के अध्यक्ष अजित जैन, महामंत्री हरीश पाराशर और कोषाध्यक्ष नवल जैन सहित समाज सेवी माणक चंद जैन, कुमुद जैन, महेश जैन आदि ने अजय को बधाई दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया