जिला कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने 14 अगस्त शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार द्वारा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।

शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र की पक्षधर रही है, और भाजपा की ओर से लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी हुई राज्य की विपक्षी सरकारों को गिराने की मुहिम चलाई जा रही है। उसे राजस्थान में कांग्रेस और उसके सहयोगी विधायकों ने एकजुटता दिखाकर धराशाई कर दिया है। आज भाजपा नेताओं के गलत मंसूबों को राजस्थान में मुंह की खानी पड़ी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया