Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भेडोली में पैंथर ने किया बकरियों का शिकार

बौंली क्षेत्र की झनून ग्राम पंचायत के भेडोली गांव में शुक्रवार रात पैंथर ने एक बाड़े में छलांग लगाकर बाड़े में बंधी तीन बकरियों व एक बकरे का शिकार कर लिया। पैंथर बकरियों को तो मार कर बाड़े में छोड़ गया व बकरे को अपने साथ ले गया। जिसको उसने पहाड़ के पीछे ले जाकर अपना आहार बनाया।
जानकारी के अनुसार सुबह जब बकरियों के मालिक ने बाड़े में जाकर देखा तो उसे बकरियां मृत व बकरा गायब मिला। इस पर उसने सरपंच व ग्रामीणों को सूचित किया। सरपंच व पटवारी ने मौके पर पहुंचकर हालातों का मौका मुआयना कर पीड़ित के हुए आर्थिक नुकसान की मौका रिपोर्ट तैयार की। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे व हालातों का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय स्तर पर अपनी रिपोर्ट तैयार की।

Panther hunted goats bonli area Sawai Madhopur

सरपंच सीमा देवी मीना व वन विभाग के फॉरेस्टर लक्ष्मीकांत जैमन ने बताया कि रात्रि को भेडोली निवासी रामगोपाल रेगर पुत्र मूलचंद रेगर के बाड़े में पैंथर घुस गया तथा उसने बाड़े में बंधी तीन बकरियों व एक बकरे का शिकार कर डाला। वह बकरियों को तो मारकर बाड़े में छोड़ गया व बकरे को अपने साथ ले गया, जिसका उसने पहाड़ के पीछे ले जाकर शिकार किया। सुबह मौके पर पहुंचकर मृत बकरियों व बकरे का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन व वन विभाग को भेजी जाएगी। मौके से वन कर्मियों ने पैंथर के पग मार्क उठा पैंथर के द्वारा बकरे बकरियों का शिकार करने की पुष्टि की।
सरपंच सीमा देवी मीना ने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 2100 की आर्थिक सहायता देकर उसे ढांढस बंधाया व प्रशासन से आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही सरपंच ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पूर्व में भी पैंथर के द्वारा आबादी क्षेत्र में घुसकर पशुओं का शिकार करने के कई हादसे हो चुके है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों में वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में घुसने को लेकर दहशत बनी हुई है। सरपंच ने वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए बताया कि गांव में अधिकांशतया ग्रामीण घरों के बाहर सोते रहते हैं ऐसी स्थिति में कभी उनके साथ भी उनकी जान को खतरा हो सकता है। पंचायत क्षेत्र के गांवों की आबादी बस्ती में वन्यजीव पैंथर के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए ताकि आमजन व पशुपालक सुकून से रह सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !