रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के कार्यकर्ता गौरव शर्मा ने रक्तदान कर आईसीयू में भर्ती अशोक मीणा की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार बलरिया निवासी अशोक मीणा शारीरिक रूप से बहुत ही कमजोर था तथा शरीर में ब्लड की अत्यधिक कर्मी के चलते निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती था। उसे तुरन्त तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता होने पर घबराएं परिजनों ने रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के संयोजक धमेन्द्र बलरिया से सम्पर्क किया। एक यूनिट की व्यवस्था ब्लड बैंक से करवाने के बाद ग्रूप के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया। जिस पर गौरव शर्मा ने अपने एक साथी के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।