Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाजपा का हल्ला-बोल कार्यक्रम | राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भाजपा द्वारा राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ सम्पूर्ण राजस्थान में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे “हल्ला-बोल” कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा संगठन की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला प्रवक्ता दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि कोरोना काल खण्ड के आठ माह के बिजली के बिल माफ करने, फ्यूल सरचार्ज, सेंस चार्ज वापस लेने, बढ़ाये गये बिजली पर स्थायी शुल्क वापस लेने, किसानों के बिजली बिलों पर पूर्व सरकार द्वारा जारी सब्सिडी पुनः शुरु करने, बढ़ते दलित उत्पीड़न व महिला अत्याचार पर लगाम कसने, लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को सही बहाल करने, डीजल पेट्रोल पर सर्वाधिक वेट को दस प्रतिशत कम करने, चुनावी वादेनुसार सभी किसानों के कर्जे तुरन्त माफ कराने व सभी बेरोजगारों को 3500 रूपये प्रति माह तुरन्त भत्ता शुरु कराने, जिलेभर में अवैद्य बजरी खनन पर प्रभावी रोक लगाने तथा सरेआम चालू सट्टे, चरस-अफीम-गांजे की अवैद्य बिक्री बंद कराने, जिले में ठप पड़े रोड़ कार्यों सहित सभी विकास कार्य चालू कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

BJPKaHallaBol Memorandum submitted to District Collector in the name of Governor

इस अवसर पर खण्डार के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण बैरवा, जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा, हरिओम गर्ग, गीता सैनी, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, हरिकेश मीणा, पूर्व जिला प्रमुख प्रहलाद मथुरिया, पृथ्वीराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह भाया, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, ओम प्रकाश ढंगोरिया, सत्यनारायण धाकड़, मण्डल अध्यक्ष बामनवास रामचरण बोहरा, बजरिया अनिल शर्मा, स.मा. शहर श्रीचरण महावर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि संतोष मथुरिया, बामनवास पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र मीणा, पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौर, लालचन्द्र गौत्तम, दुर्गादत्त सैनी, संजय सिकरवार, चम्पा लाल मीणा, खेमराज सिंह, भाजयुमो जिला महांमंत्री मुकेश शर्मा, मंजू राय, सीताराम महावर, प्रीतम चौधरी, हनुमान डेकवा, भरत शर्मा, रमेश बैरवा सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुंह पर मास्क व सोशियल दूरी का पालन करते हुए शामिल रहे।
इससे पूर्व अम्बेडकर सर्किल पर इकठ्ठै होकर जूलुस के रुप में नारेबाजी के साथ सब जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां गेट पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ तथा बिजली के बिल माफ करने व सभी प्रकार के वाहियात शुल्क समाप्त करने पर जमकर नारेबाजी की।
शांति की अपील के साथ गेट खोलने पर अन्दर पहुचकर पांच सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधि मण्डल जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत मथुरिया के साथ प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व विधायक मानसिहं गुर्जर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !