नो मोर पेन ग्रुप एवं करमोदा युवा (सोच बदलो – गांव बदलो) के संयुक्त तत्वाधान में अमरूदों की नगरी करमोदा में पहला रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 44 यूनिट रक्तदान हुआ।
आयोजन से जुड़े नियामत अली ने बताया कि अब ग्रामीण युवाओं की सोच बदल रही है इसी वजह से इस शिविर में ग्रामीण युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।

ग्रुप के नितेश चांदा ने कहा कि इस शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में रक्तदान के प्रति काफी जागरूकता आयी है। रक्तदान शिविर में दिलराज करमोदा, मारूफ, ऋषिकेश करमोदा, लखपत लोधीपुरा, शाहिद, लाखन, राजेंद्र, मनोज, हारून, गुफरान, अब्दुल, शाहरुख खान, शंकर माली, विजयपाल मीणा, मनोज आरपीएफ, राहुल का सराहनीय सहयोग रहा।
शिविर समापन पर ग्रुप के जनाबुद्दीन व मुकेश करमोदा ने शिविर की सफलता के लिए समस्त करमोदा ग्रामवासी, ग्रुप सहयोगियों आदि का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया