Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. मलारना डूंगर उपखंड के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए अब्दुल माहिर

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय, भाडौ़ती के गौण मंडी परिसर में इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता तथा जिला महासचिव इंजी. ज़िया उल इस्लाम व जिला कार्यकारिणी सदस्य शहजाद बैग की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के साथ पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की शक्ति व एकजुटता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर सहयोग की भावना रखने पर बल दिया।

abdul mahir elected president of ifwj malarna dungar sawai madhopur

बैठक में मलारना डूंगर उपखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) के उपस्थित सभी नवीनीकृत सदस्यों ने सर्वसम्मति जताते हुए वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल माहिर को अध्यक्ष व चंचल जैन को संरक्षक नियुक्त किया। इसके पश्चात कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राशिद खान, उपाध्यक्ष श्रवन कुमार वर्मा, महासचिव सुरेश चंद योगी, सचिव उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल योगी, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय गौतम को निर्विरोध नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में खेमराज मीणा व नटवर लाल शर्मा को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी गठन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें निष्पक्ष रुप से संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को आई.एफ.डब्ल्यू.जे. की सदस्यता का कार्ड प्रदान किया गया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का माला पहना कर स्वागत किया। बैठक का संचालन श्रवण कुमार वर्मा व सुरेश चंद योगी द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन के महासचिव इंजी. ज़िया उल इस्लाम ने अपने उद्बोधन में संगठित होकर कार्य करने एवं सत्य निष्ठा से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। इस अवसर पर स्थानीय सदस्यों व पदाधिकारियों ने आगंतुक पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !