रेलवे के निजीकरण के विरोध में आज आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर मनाए जा रहे जन आंदोलन के तहत रेलकर्मियों ने दोपहिया वाहन रैली निकाल कर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूनियन की माधोपुर शाखा के सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल थे। हाथों में लाल झंडा लिए यूनियन कार्यकर्ता रेलवे के निजीकरण के विरोध में जोशीले नारे लगा रहे थे। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा, शाखा अध्यक्ष जनाब उद्दीन, कोषाध्यक्ष शंकर लाल मीणा, रामचरण मीणा, रामकेश मीणा, आसाराम मीणा, टीकाराम मीणा, रईस खान, यूथ विंग अध्यक्ष मुफीद खान, यूथ विंग सचिव अजय सिंह, यूथ विंग कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में रैली निकली गयी। रैली यूनियन कार्यालय से शुरू होकर प्लेटफार्म नंबर 4 की बुकिंग के पास सर्कुलेटिंग एरिया तक निकली गई। मंडल अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान स्टैशन प्रागण में रेलकर्मियों व आमजन को संबोधित करते हुए मंडल लोकेंद्र मीणा और शाखा अध्यक्ष जनाबुद्दीन ने बताया कि भारतीय रेल राष्ट्र की सम्पत्ति है इसे बेचने का अधिकार किसी को नहीं है। भारतीय रेल को बचाने के लिए हम बड़े से बड़ा आंदोलन करने से हम पीछे नहीं हटेंगे।