Thursday , 30 July 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी का मनाया जन्मदिन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिवस मनाया गया। भाजपा द्वारा प्रदेश में इसके उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान ग्राम फलोदी में जरूरतमंद लोगो को चरणपादुकायें वितरित की व ग्राम सेवा सहकारी समिति में वृक्षारोपण किया।

Celebration of Prime Minister Narendra Modi birthday at sawai madhopur

इसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने खैरदा स्थित नंदबाबा गौशाला मे गायों को हरा चारा डालकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में भारतीय जनता पार्टी सैथल मंडल की ओर से सीएचसी सैथल पर मंडल के सेवासप्ताह के सयोजक पदाधिकारी नरेन्द्र बोहरा, महामंत्री सोनू शर्मा, एससी मोर्चा के अध्यक्ष रामेश्वर बंशीवाल के द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गए। मंडल अध्यक्ष विशन सिंह गुर्जर ने बताया कि मंडल की ओर से खैरवाल गांव में प्लास्टिक जलाकर गांव को सिंगल प्लास्टिक यूज से मुक्त कराने की एवं सफाई अभियान की सुरुआत की गई। उसके बाद नेत्र रोगियों को जांच कर 70 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरण करवाया।
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सवाई माधोपुर के जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल के तत्वाधान में एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में किसान मोर्चा द्वारा जयपुर रोड़ बाईपास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान मोर्चा द्वारा विधान सभा क्षेत्र के चारों मंडलों में सार्वजनिक स्थानों पर 70 पेड़ लगाए गए एवं आपस में मिठाई खिलाकर मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

Malarna Dungar Police Social Media sawai madhopur 25 July 26 Vikalp Times

500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक

सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !