जिले में अवैध शराब के बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में खण्डार थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 240 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किये है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अवैध शराब के बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्दश दिए थे। इस पर थानाधिकारी थाना खण्डार ने कार्रवाई करते हुए चिरजी पुत्र बद्री निवासी खण्डार जिला सवाई माधोपुर को छापर काॅलोनी खण्डार में 240 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर गिरफ्तार किया है तथा थाना खण्डार पर प्रकरण नम्बर 226/20 धारा 19/54 आबकारी अधि. में दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया