Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कार्यवाही नहीं होने पर सरपंच ने किया रास्ता अवरूद्ध – नीलामी की आड़ में हो रहा अवैध बजरी स्टॉक

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड के बागड़ोली कस्बे की चरागाह भूमि में खनन विभाग द्वारा जब्त किए बजरी स्टॉक की नीलामी होने के बाद ठेकेदार द्वारा कागजों की आड़ में बजरी का खेल चल रहा है। जिससे बजरी माफिया दिनभर ट्रैक्टर ट्रालियों से बनास नदी के पेटे में जेसीबी लोडर से खाई खोदकर खनन चल रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन कर स्टॉक पर धड़ल्ले से बजरी डाली जा रही है। जिससे वाहनों कि आवाजाही से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।

Sarpanch blocked the road due no action illegal gravel mining stock bonli

 

जानकारी के अनुसार सरपंच व ग्रामीणों द्वारा खनिज विभाग और पुलिस विभाग को अवगत करवाया गया था, इसके बावजूद भी अवैध बजरी स्टॉक पर कार्यवाही नहीं हो रही है। सूचना पर रविवार दोपहर को तहसीलदार कमल पचौरी और हल्का पटवारी दिनेश मीणा ने मौका निरीक्षण किया। इस दौरान बजरी का नया स्टॉक पाया गया लेकिन उसे भी पुराना स्टॉक बताया गया।
सरंपच गंभीर मल गुर्जर ने बताया कि नीलाम स्टॉक की आड़ में ट्रक ड्राइवरों को राॅयल्टी पर्ची थमा देते हैं जिससे वे आसानी से निकल जाते हैं। ये लोग नीलाम की गई बजरी कि तुलना में दो-तीन गुना से ज्यादा बजरी का खनन कर लेते हैं।
अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर सरपंच गंभीर मल ने ग्रामीणों की सहमति से स्टॉक रास्ते को जेसीबी से काटकर अवरूद्ध करवा दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !