Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

निर्धारित रुट से रोडवेज बसें नहीं जाने पर यात्री परेशान

कोरोना काल मे जहाँ एक और राज्य सरकार आवागमन की सुविधा देने के लिए रोडवेज बसें चलाकर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है वही विभागीय अधिकारियों, चालकों एवं परिचालकों की लापरवाही से ग्रामीण क्षेत्र में बसें निर्धारित रुट से ना जाकर बाईपास  होकर जाने से रोडवेज को राजस्व की हानि हो रही है।

Passengers getting trouble due to roadways buses not going by the prescribed route

शिवाड़ की पूर्व सरपंच गीता देवी शर्मा ने बताया कि गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर चालकों द्वारा बाईपास से सीधे रोडवेज बसें  ले जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार और बुजुर्ग लोग बाईपास जाने में असमर्थ है और रोडवेज विभाग द्वारा सारसोप मोड़ से कृषि मंडी होते हुए कुशवाह मोहल्ले से ले जाते हुए रुट निर्धारित है। किन्तु टोंक और सवाई माधोपुर दोनों डिपो के रोडवेज के चालकों की दादागिरी के चलते वह सीधा ही बसों को बाईपास होकर ले जाते है। निर्धारित रुट पर बस नहीं आने से ग्रामीणों को निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती है, जिससे रोडवेज के राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है और ग्रामीणों की भी यात्रा महंगी पड़ती है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि रोडवेज बस के चालकों को निर्धारित रुट से ही बस को लाने एवं ले जाने के लिए पाबंद किया जाये।

सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं:-

सरकार द्वारा कोरोना की रोकथान के लिए व्यापक कार्यवाही और व्यवस्था कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवाड़ रूट से जाने वाली रोडवेज बसों में ना तो सेनेटाइजर की व्यवस्था है और ना ही थर्मल स्क्रीनिंग की जबकि कोरोना काल मे यही अतिआवश्यक है। लेकिन राजस्थान रोडवेज द्वारा इन बसों में ऐसी कोई सुविधाएं नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !