Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में एडीएम भवानीसिंह पंवार भी मौजूद रहे। बैठक में अनुपस्थित रहे कार्मिकों के विरूद्ध जिला कलक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने जिले के सूचकांकों को बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री दवा योजना के बारे में भी अवगत कराया। 2 अक्टूबर को विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आशा सहयोगिनियों के चयन की प्रक्रिया की जाएगी। जिन भी स्थानों पर आशाओं के पद खाली है वहां के लिये चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी ने बताया कि 5 अक्टूबर से 11 तक जिले में एनडीडी यानि नेशनल डीवर्मिंग डे मनाया जाएगा। अभियान का आयोजन यूपीएचसी, आँगनवाडी, उप स्वास्थ्य केंद्र पर होगा जिसमें एएनएम, आशा व आँगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। सभी ब्लाॅक पर रेस्पोंस टीम बनाई जाएगी। प्रत्येक सीएचसी एडवर्स इफेक्ट के लिए बेड रिजर्व रखे जाएंगे।

District Health Committee meeting at sawai madhopur

जिला कलक्टर ने जिले में कोविड के मरीजों को कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से सहायता व इलाज संबंधी सेवा उपलब्ध करवाने में सहयोग किया जाए, कोई भी मरीज बिना अटैंड किए ना रहे। साथ ही हेल्प डेस्क पर ऑक्सीजन की उपलब्धता होना अत्यंत आवश्यक है। व्यक्ति के कोविड पाॅजिटिव आते ही मडिकल टीम मरीज से संपर्क करने व समस्त चिकित्सा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी पाॅजिटिव मरीजों से स्वयं बात कर जानकारी लेने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला डिप्टी सीएमएचओ दौलत राम यादव, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, डीपीएम अर्बन विनोद शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी अजय शंकर बैरवा, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डाॅ. राजेश जैन लेखाधिकारी, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, यूएनएफपीए आदित्य तोमर, समस्त बीसीएमओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !