Thursday , 22 October 2026
Breaking News

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने ली जिला पदाधिकारियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमे उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी नारायण मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा ने किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने जिलेभर के भाजपा कार्यकर्तायों द्वारा कोरोना-कालखण्ड में प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी, कोविड-19 की सरकारी एडवायजरी के पालन में जनजागृति फैलाने, मास्क बांटने, कोरोना वारियर्स का सम्मान, पीएम केयर फण्ड में बहुत अच्छी राशी पहुंचाने तथा हजारों की तादाद में जरूरतमंदों को राशन सामग्री व भोजन पैकेट उपलब्ध कराने को अति सराहनीय कार्य व भाजपा को “सेवा ही संगठन” को चरितार्थ करना बताया।
साथ ही बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोविड-19 एडवायजरी का पालन करते हुए कोरोना से लड़ते हुए, कोरोना के साथ चलना भी होगा और कोरोना के साथ ही आगे भी बढ़ना होगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिन बूथों पर पार्टी नहीं पहुंची, उन बूथों पर पार्टी को ठीक स्थिति में पहुंचाने, जिन बूथों पर पार्टी पहुंच चुकी है, उन बूथों पर पार्टी को मजबूत कर स्थायी बनाने व जिन बूथों पर पार्टी स्थायी है, उन बूथों पर पार्टी को अजेय व अभेद्य बनाने पर काम करने के निर्देश दिये। अपने सम्पर्क वालों को पार्टी संगठन का हिस्सा बनाने, बूथों को पूर्ण मजबूत बूथ समिति, आधी-अधूरी बूथ समिति, एक-दो ही कर्मठ कार्यकर्ताओं वाली बूथ समिति व बिना बूथ समिति वाले चार हिस्सों मे विभाजित कर सभी बूथों के प्रभारी तय कर मजबूत पूर्ण बूथ समिति बनाने के प्रयास के निर्देश दिये।

BJP rajasthan state general secretary took meeting of district officials of Sawai Madhopur

पार्टी व सभी मोर्चों की संगठन संरचना पूर्ति करने, तय बूथ समितियों का वेरिफिकेशन करने, प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने, एक माह में दस दिन पार्टी के लिये घर छोड़कर काम करने वाले अल्पकालिक विस्तारक कार्यकर्त्ता तैयार करने, पार्टी के सभी छह कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाना तय करने, मन की बात बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था बनाने, हर वर्ष 17 सितम्बर मोदीजी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाने, 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को पार्टी समर्पण निधि दिवस के रुप में मनाने व 25 दिसम्बर अटलजी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाना तय करने, सामाजिक सरोकार के नशामुक्ति, बेटी बचाओ, खादी अपनाओ जैस एक सभी विषयों से सदैव जुड़े रहने, राज्यभर में 3000 व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे 15 मतदाता प्रतिदिन बढ़ने वाले नव-मतदाताओं के अभिनन्दन समारोह आयोजित करने, सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान चलाने, मण्डल स्तर पर गतिविधि केन्द्र बनाने, जिला व मण्डल की समन्वय समिति बनाने, राज्य सरकार के जन-विरोधी मुद्दों को आम-जन के सामने उजागर करने, बढ़ते अपराध, सामाजिक सरोकार व सभी राजनितिक दलों की खबरों पर विश्लेषण करने व मजबूत व सक्रिय सोशल तथा आईटी टीम बनाने की मंत्रणा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनाने पर बल दिया।
जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा ने अधिकतर समय जिला संगठन के लिये देकर सबसे मजबूत जिला संगठन बनाने का भरोसा जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा तैयार व प्रायोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा विमोचन किया गया, जिसे जिलेभर के सभी बूथों को उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया ने सभी दिशा निर्देशों को बूथ स्तर तक अमल में लाने का विश्वास व सभी आगंतुकों का आभार जताया।

बैठक में गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, बजरंग लाल जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानी सिंह मीणा, कमल सिंह मीणा, गीता सैनी (पूर्व सभापति), जिला मंत्री- हरिप्रसाद गुप्ता, रजत भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया, महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि संतोष मथुरिया, बजरिया मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, सवाई माधोपुर शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, मलारना डूंगर अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजयुमो जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, सीताराम चन्देल, हरिशंकर सैनी आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !