राज्य की गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को प्रातः 11ः30 बजे जिला भाजपा संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष डाॅ.भरत लाल मथुरिया के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

भाजपा जिला जन-आंदोलन प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा ने बताया कि इसके पूर्व सभी भाजपा के जिला पदाधिकारी, पार्टी के जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधि, सभी मण्डलों, मोर्चों व प्रकोष्टो की समस्त कार्यकारिणी, सभी पूर्व जिला, मोर्चों, प्रकोष्टो व मण्डलों के पदाधिकारी व सभी सक्रिय कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे बजरिया स्थित महावीर पार्क में एकत्रित होंगे।
जिला महामंत्री लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की सरकारी एडवायजरी का पालन करते हुए सभी मुंह पर मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख जुलुश के रुप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
राज्य में अनुसूचित जाति व जनजाति के महिला व दलित उतपीड़न, दुष्कर्म की पिछले 20 माह की गहलोत सरकार के कार्यकाल मे बेतहाशा वृद्धी ने नेशनल क्राइम ब्युरो द्वारा जारी आंकड़ों में राजस्थान को आपराधिक प्रदेशों की सूचि में शामिल करा दिया है। देशभर की कुल महिला एवं दलित उत्पीड़न-दुष्कर्म की घटनाओं का 18.72 प्रतिशत घटनाएं अकेले राजस्थान में घटित होने से शर्मनाक प्रथम स्थान पर ला देने से भाजपा सहित सभी आम-जन में गहरा रोष है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया