Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

जिले में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अवैध बजरी परिवहन एवं निर्गमन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी परिवहन एवं निर्गमन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत व राकेश कुमार राजौरा आरपीएस वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में इंदु लोदी आरपीएस प्रो. थानाधिकारी थाना बौंली ने जाप्ता के साथ अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है।

Police Seized two tractor trolleys with illegal gravel at bonli Sawai Madhopur

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पीपलवाडा बहनोली की तरफ से दो अवैध बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली आ रहे है। इस सूचना पर बौंली थाना पुलिस ने बहनोली रोड़ गश्त करते हुए चांदा की झोपडी से ग्राम बड़ा गांव सरवर पहुंचे। जहां पर गांव के बीच में दो ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध बजरी भरी हुई अवस्था में खड़े मिले। जिनके चालक/ मालिक मौके पर मोजूद नहीं थे। चालकों/मालिकों को आस पास काफी तलाश किया गया लेकिन कोई नहीं मिला। ऐसी स्थिति में दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अदावाकृत सम्पत्ति होने पर अवैध बजरी से भरी हुई अवस्था में ही धारा 38 पुलिस एक्ट में जप्त किया गया। तथा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरी हुई बजरी के सम्बन्ध में कार्यवाही करने हेतु खनन विभाग को मोबाईल द्वारा सूचित किया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्यवाही कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु भविष्य में भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !