Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वयं सेविकाएं सकारात्मक सोच अपनाएं – डॉ. हरलाल मीना

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एंव द्वितीय का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरलाल सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा के पूर्व प्राचार्य डॉ.एस.एन गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

College Self help Groups Adopt Positive Thinking Inauguration Special Camp National Service Scheme chairmanship Shaheed Captain Ripudaman Singh Principal State Post Graduate Chief Hospitality State Commerce Kota

 

मुख्य अतिथि डॉ. हरलाल सिंह मीना ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेविकाओं को सकारात्मक सोच अपनाने एवं विवेकशील तथा संस्कारवान बनने सीख दी। डॉ. एस.एन. गर्ग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास का अच्छा मंच है। इसमें रहकर छात्राएं स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में महत्पूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं।
विशिष्ठ अतिथि डॉ. पूरणमल मीणा ने जीवन में सेवा भाव अपनाने पर जोर दिया।
प्राचार्य रूपवती पिपल ने स्वयं सेविकाओं को श्रमदान की महत्ता बताई और अनुशासित रहकर शिविर में कार्य करने की अपेक्षा की।
उपाचार्य डॉ. शकुन्तला मीणा ने स्वावलंबन को जीवन में उतारने की सलाह दी।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय सिंह मावई ने शिविर में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मनीषा शर्मा, आरती रानी सिंह एंव छात्रा नताशा हाड़ा ने भी सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीणा ने समस्त उपस्थितजन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !