Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया बालदिवस

जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर, ब्लाॅक कांग्रेस व नगर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रुप से इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं.जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन बाल दिवस के रुप मे मनाया गया।

 

Pandit Jawahar lal nehru birthday celebrated in Sawai Madhopur
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के महासचिव संजय गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा द्वारा पं. नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए निवर्तमान जिला कांग्रेस के महासचिव हरिमोहन शर्मा ने कहा कि आजादी के लिए लडने वाले ओर संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरु एक थे। उनका जन्मदिन 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद मे जन्म हुआ। वह 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे एवं आदर्शवादी, सैद्धान्तिक छवि के महानायक थे। वह एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोक तांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते थे तथा अच्छे राजनेता और प्रभावशाली वक्ता ही नहीं बल्कि अच्छे लेखक भी थे। ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद ने कहा कि नेहरु ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल मे लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत किया, संविधान के धर्म निरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान किया और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु किया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।
इसके अतिरक्त ब्लाॅक अध्यक्ष अली मोहम्मद, विजय पणिकर, सुरेन्द्र नाटानी, रईस अहमद, शाहिद अली आदि ने भी नेहरुजी के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए व उन्हे देश के महानायक के रुप मे याद किया। साथ ही लगातार 3 दशक से कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रहे लक्ष्मीकुमार शर्मा का भी जन्म दिन होने से सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हे उनके जन्म दिन पर बधाई दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !