Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लूट के मामले में फरार चल रहा वांछित अपराधी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेन्ज भरतपुर व पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चैधरी द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना बामनवास द्वारा कार्यवाही करते हुये एक वांछित अपराधी कमल पुत्र कैलाशचन्द निवासी दातासूती थाना बामनवास को अवैध देशी लोडेड कट्टा एवं जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज सिंह पुत्र रामधन सिंह निवासी गंगापुर सिटी ने थाना बामनवास पर एक प्रकरण इस आशय का दर्ज करवाया कि वह गंगापुर सिटी से दातासूती पंचायत चुनाव सामग्री देने गया था। वापस आते समय रात्रि करीब दस बजे अज्ञात तीन बदमाशान ने कट्टे का भय दिखाकर उसके साथ लूटपाट की जिस पर 23 सितंबर को थाना बामनवास पर प्रकरण नंबर 187/20 धारा 392 आईपीसी में दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरण में हरेन्द्र कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में कमल दातासूती व राहुल मीना फरार चल रहे थे। जिनमे कमल दातासूती अपने अन्य साथियों के साथ रास्ते में आम लोगों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करता था एवं अपहरण कर फिरौती लेने जैसे अपराध भी करता था जो वक्त घटना से फरार चल रहा था।

Police arrested accused with illegal weapons in a robbery case

आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक आरपीएस वृत्ताधिकाकरी वृत बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना बामनवास बृजेश मीना ने मय जाप्ता रामवीर हेड कांस्टेबल, हनुमान कांस्टेबल, डिप्टी सिंह कांस्टेबल, मुकुट बिहारी कांस्टेबल के साथ तलाश बदमाशान के दौरान मुलजिम कमल पुत्र कैलाशचन्द निवासी दातासूती को मय एक अवैध देशी लोडेड कट्टा मय कारतूस के गिरफ्तार किया गया है। जो थाना क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों यथा करौली आदि में भी वारदातें कर चुका है। उक्त मुलजिम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अभी करीब एक माह पहले ही जिला करौली के हिण्डौन थाना क्षेत्र के गांव फेलीकापुरा से भी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था जिसमें भी उक्त मुलजिम फरार चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !