Thursday , 23 April 2026
Breaking News

21 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सवाई माधोपुर ने बताया की जिले में अपराधियों की धरपकड़ व अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखने वाले अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत शनिवार को थानाधिकारी खण्डार दिग्विजय सिंह एव पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा के निर्देशन में नाकाबन्दी के दौरान एक अभियुक्त से 21 किलो शुद्ध गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

Police recovered 21 kg hemp, one man arrested

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया 21 नवम्बर शनिवार को थानाधिकारी दिग्विजय सिंह मय जाप्ता पाली नाका, नरौला मोड़ पर नाकाबन्दी कर रहे थे। तभी एक हीरो होण्डा मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति जिसके पीछे मोटर साईकिल पर सफेद रंग का कट्टा बंध रहा था। बहरावण्डा खुर्द की तरफ से आता नजर आया, जिसको रोका व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राधेश्याम पुत्र गोपाल निवासी सुमनपुरा की झोंपडी थाना खण्डार का होना बताया। मोटर साईकिल पर रखे कट्टे को चैक किया तो उसमें से 21 किलो शुद्ध गांजा मिला। गांजा रखने बाबत कोई अनुज्ञया पत्र नहीं मिलने पर गांजा व मोटर साईकिल को जप्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच बहरावण्डा कलां थानाधिकारी श्याम सिंह को सौंपी गई। मुल्जिम से गांजा खरीदने व बेचने बाबत गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी दिग्विजय सिंह के साथ राजबब्बर सिंह सहायक उपनिरीक्षक, अजीत सिंह हेड कांस्टेबल, कमलेश कुमार हेड कांस्टेबल एवं कॉन्स्टेबल लक्ष्मी नारायण, रिंकू, हरिशंकर, चेतराम शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !