कोटा विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा शीघ्र ही सप्तम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु विश्वविद्यालय ने वर्ष 2018 की बी.ए. तृतीय वर्ष की वरीयता सूची जारी की है जिसमें बालाजी महिला पी.जी. महाविद्यालय मैनपुरा की छात्रा आरती मीना पुत्री दयाराम मीना ने सातवां स्थान हासिल कर महाविद्यालय के साथ ही क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की संस्थापिका जसकौर मीना, सांसद (लोकसभा) दौसा, महाविद्यालय निदेशक रचना मीना, प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा और उसके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया