Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मंगलवार को रणथंभौर रोड़ क्षेत्र में चल रहे महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (मनरेगा) के कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। खिलचीपुर पंचायत की बावड़ी के सामने नवीन तलाई निर्माण एवं नाहरगढ़ के सामने तलाई के कार्य की जांच की। तलाई निर्माण के कार्य पर नियोजित श्रमिकों की उपस्थिति जांची। कार्यस्थल पर नियुक्त मेट से श्रमिकों को दिए टास्क तथा मापन के संबंध में जानकारी ली।

Collector did surprise inspection of NREGA works in Sawai Madhopur
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने खिलचीपुर पंचायत के तलाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य स्थल पर नियोजित श्रमिकों में से 81 श्रमिक उपस्थित मिले।
इसके बाद कलेक्टर नाहरगढ़ के सामने की तलाई के कार्य स्थल पर पहुंचे। कलेक्टर ने श्रमिकों से संवाद करते हुए भुगतान सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबेक लिया। उन्होंने टास्क आधारित कार्य आवंटित करने तथा किए गए कार्य का पूरा भुगतान मिले, इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रमिकों से वार्ता करते हुए उन्हें मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कोरोना से जागरूक रहते हुए पूरी सावधानी बरतने तथा सोशन डिस्टेंसिंग की पालना पर जोर दिया। कलेक्टर ने कार्य स्थल पर पर्याप्त छाया, पीने के पानी तथा दवाईयों की किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिशासी अभियंता नरेगा हरिसिंह को नरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए छाया-पानी, दवाईयों की किट की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए। श्रमिकों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

पाल से मिट्टी उठाने की समस्या बताईः- निरीक्षण के दौरान खटुपुरा सरपंच, खिलचीपुर सरपंच ने कलेक्टर को तालाबों की पाल से ट्रैक्टरों द्वारा मिट्टी उठाकर ले जाने की समस्या से अवगत कराया गया। इस पर कलेक्टर ने थानाधिकारी को दूरभाष पर समस्या के समाधान तथा मिट्टी उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने तथा प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !