Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राशन की दुकानें बंद मिलने पर 2 डीलरों के लाइसेंस किए निलम्बित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शनिवार को खंडार पंचायत समिति के छाण, बहरावंडा खुर्द और जैतपुर में राशन की दुकानों और ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। छाण में राशन की 2 दुकानें बंद मिलने पर दोनों डीलरों के लाइसेंस निलम्बित करने के निर्देश डीएसओ को दिये। जैतपुर में ई-मित्र संचालक द्वारा निर्धारित रेट से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत जाॅंच में सही पाये जाने पर उसका लाइसेंस निलम्बित करने के निर्देश दिये।

License of 2 ration dealers shop suspended
उन्होंने ई-मित्र संचालकों से जन आधार कार्ड वितरण तथा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में आधार नम्बर की सीडिंग की प्रगति के बारे में फीडबैक लिया तथा राशन दुकानों के स्टाॅक का निरीक्षण कर रजिस्टर से मिलान किया। ग्रामीणों को पोस मशीन संचालन का लाइव प्रजेन्टेशन देकर पूछा कि निर्धारित मात्रा में खाद्य सामग्री मिल रही है या नहीं। उन्होंने डीएसओ को पंचायत समिति क्षेत्र की सभी राशन दुकानों का निरीक्षण कर स्टाॅक चैक करने, किसी भी हालत में गड़बड़ी न होने देने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिये कि जिले में सभी ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण करें, ई-मित्र केन्द्र के बाहर सेवा शुल्क की निर्धारित राशि के का डिस्प्ले बोर्ड लगवाएं। जिले में उपलब्ध सभी ई-मित्र प्लस मशीनों की सूची तैयार कर सभी को कार्यशील करें तथा ग्रामीणों को इसके उपयोग की विधि प्रशिक्षण के माध्यम से समझायें। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !