Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस आयोजन के संबंध में तैयारी बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर का स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2021 को आयोजित होगा। इसके लिए तैयारी बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कहा कि स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना गाइड लाइन की पूर्णतः पालना के साथ किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक नवाचार का प्रस्ताव रखते हुए विभिन्न विभागों, संस्थाओं, भामाशाहों एवं होटेलियर्स को शहर के चौराहे, तिराहे, मुख्य सड़क आदि की साज सज्जा, सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी दी जायेगी जिसमें वे उस चौराहे की साफ-सफाई, सौंदर्यकरण में नगर परिषद का सहयोग करेंगे। इन सभी स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाये जाएंगे जो एकरूप होंगे। जिला कलेक्टर ने इसके लिये नगर परिषद आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

Preparation meeting organized regarding Sawai Madhopur Foundation Day

जिला कलेक्टर ने हाइवे पर क्षतिग्रस्त साइनेज की मरम्मत करवाने या नये स्थापित करने के लिये सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि एनएचएआई से समन्वय करें। वन विभाग को काॅफी टेबल बुक प्रकाशित करवाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बताया कि 19 जनवरी को रन फाॅर सवाई माधोपुर का आयोजन होगा। कोरोना को देखते हुए इस आयोजन में अधिकतम 50 लोग रहेंगे। जिले का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन करने वाली प्रतिभाओं से सम्पर्क कर उन्हें इसमें भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जाएगा। इसी दिन सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथम्भौर में महाआरती का आयोजन होगा। राजीव गांधी म्यूजियम में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। नगर परिषद परिसर में स्थित शहर के संस्थापक सवाई माधोसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि होगी। 20 जनवरी को घुडसवारी, फिटनेस संदेश, शिल्पग्राम में मांडना प्रतियोगिता के आयोजन होंगे।
कोरोना के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, शोभा यात्रा का आयोजन नहीं होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एसडीएम कपिल शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !